क्या मैं ग्रेजुएशन के बाद आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन कर सकता हूं?

ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी (रेलवे भर्ती बोर्ड – नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) एक बेहतरीन विकल्प है। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में नॉन-टेक्निकल पदों जैसे स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, अकाउंट्स क्लर्क आदि के लिए आयोजित की जाती है। इस लेख में हम इस सवाल का विस्तृत उत्तर देंगे और साथ ही आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देंगे।

 

 

क्या ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, ग्रेजुएट्स आरआरबी एनटीपीसी के अधिकांश पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक उम्मीदवारों के लिए ये परीक्षा बहुत ही उपयुक्त है क्योंकि अधिकांश पदों के लिए ग्रेजुएशन न्यूनतम योग्यता होती है।

 

आरआरबी एनटीपीसी के लिए पात्रता

  1. आरआरबी एनटीपीसी में ग्रेजुएशन आवश्यक है और कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना पर्याप्त है, लेकिन अधिकांश पदों के लिए स्नातक डिग्री की आवश्यकता होती है।

  2. ग्रेजुएशन आधारित पदों के लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है।

  3. उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

 

आरआरबी एनटीपीसी की आवेदन प्रक्रिया

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें।

  2. आवेदन शुल्क, सामान्य वर्ग के लिए ₹500 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिलाएं के लिए ₹250 जमा करें।

  3. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  4. सभी डिटेल्स भर कर फॉर्म को सबमिट करें।

 

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड” या “सीबीटी एडमिट कार्ड” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें:

  1.  आवेदन करते समय प्राप्त किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। 

  2. आवेदन फॉर्म में दी गई जन्मतिथि दर्ज करें।

  3.  स्क्रीन पर दिखाए गए कोड को सही-सही भरें।

  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा और इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें।

 

आरआरबी एनटीपीसी की तैयारी कैसे करें?

  1. पिछले प्रश्न पत्रों का अध्ययन करें जिससे आप सुनिश्चित हो जाए कि परीक्षा में क्या क्या पूछा जाता है।

  2. समय समय पर मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट्स दे।

  3. समाचार और करेंट अफेयर्स पढ़ें।

 

निष्कर्ष:

ग्रेजुएशन के बाद आरआरबी एनटीपीसी एक शानदार करियर विकल्प है। इसके लिए सही तैयारी और रणनीति के साथ आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में रुचि रखते हैं, तो आरआरबी एनटीपीसी आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है।

आपका सपना, आपकी मेहनत – सब कुछ संभव है!

 

प्रश्न

आरआरबी एनटीपीसी क्या है?

आरआरबी एनटीपीसी एक भारतीय रेलवे में नॉन-टेक्निकल पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। इसमें स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर क्लर्क जैसे पद शामिल होते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी के लिए कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?

आरआरबी एनटीपीसी में बहुत सारे पद होते है जैसे: स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर और टिकट क्लर्क।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होता है?

परीक्षा से 10-15 दिन पहले एडमिट कार्ड आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता है।

आरआरबी एनटीपीसी में चयन प्रक्रिया कैसी है?

आरआरबी एनटीपीसी में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 1 और सीबीटी 2), स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होते है।

 

  • ये भी जानें 
  1. RRB NTPC Post Name

 

Leave a Comment